पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर युवा कांग्रेस का गठन

विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर युवा कांग्रेस का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| आरंग . स्थानीय रेस्ट हाउस में रविवार को युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई जिसमें हर बूथ पर यूथ का गठन किया गया। उक्त बैठक में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी संदीप वाल्मिकी का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात् वाल्मिकी ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक ली व आगामी चुनाव की कार्ययोजना बनाई। उन्होंने विधानसभा के प्रत्येक ग्राम में हर एक बूथ पर युवा कांग्रेस का सदस्य गठन करने की बात कही। इसमें विधानसभा सचिव याद साहू चपरीद, लोचन ध्रुव मंदिरहसौद, सुखु साहू तुलसी, ललित बघेल गुजरा, पूनम साहू समोदा, कमल तिवारी परसदा, ओमप्रकाश यादव मंदिरहसौद, प्रेमशंकर यदु धनसुली, निखिल वर्मा सकरी, पवन धीवर गोढ़ी, पप्पू साहू कोसमखुटा, मिथलेश पटेल मंदिरहसौद को नियुक्त किया गया।

खबरें और भी हैं...