पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छ भारत इंटर्नशिप : श्रमदान कर समझाया सफाई का महत्व

स्वच्छ भारत इंटर्नशिप : श्रमदान कर समझाया सफाई का महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशीप के तहत 20 मई को खारुन गंगा यूथ सोशल आॅर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने जनपद सदस्य जानकी मंगतु जांगड़े के साथ मिलकर ग्राम गुजरा में रंगमंच एवं आसपास की श्रमदान कर सफाई की। इस संबंध में आॅर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष राकेश भारती गोस्वामी ने बताया कि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से गुजरावासियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने हेतु प्रयास किया जा रहा है। आगे के क्रम में आॅर्गेनाइजेशन के सदस्यों के द्वारा हैंडपंप से बहने वाले पानी को रोकने के लिए सोख्ता गड्ढा निर्माण व कचरा फेंकने हेतु कूड़ादान का निर्माण ग्रामवासियोें के सहयोग से किया जाएगा। सफाई अभियान के दौरान उपस्थित जनपद सदस्य जानकी मंगतू जांगड़े ने युवाओं द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की व ग्रामवासियों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा गुजरावासी इस अभियान से जुड़े। इस अवसर पर आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष राकेश भारती गोस्वामी, सदस्य चन्द्रशेखर बघेल, लोकेश केंवट, डाॅलेश्वरी यादव, शायरा, शारदा पैकरा, कस्तुरी डुमरे, रुबी साहू, हीरा साहू, त्रिवेणी देवांगन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...