पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौण खनिज मद की राशि स्वीकृत, पर कार्य अपूर्ण

गौण खनिज मद की राशि स्वीकृत, पर कार्य अपूर्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद पंचायत आरंग क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायत में शासन से विकास कार्य हेतु स्वीकृत राशि प्राप्त होने के 2 वर्षों बाद भी गौण खनिज मद एवं विभिन्न निर्माण कार्य आज भी लंबित है व बहुत से कार्य शुरू भी नहीं हुए हैं।

क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखकर शासन विकास कार्य के लिए राशि आबंटित करती है किन्तु उसका समुचित उपयोग नहीं होने से कार्य प्रभावित होता है। इनकी शासन स्तर पर समीक्षा नहीं होने से शासकीय कोष का दुरुपयोग हो रहा है। आज भी कई वसूली के पूर्व प्रकरण धूल खाते सड़ रहे हैं। आरंग जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्रामों में गौण खनिज योजना में लगभग 5 करोड़ रुपए के आसपास का कार्य अप्रारम्भ तथा अपूर्ण होने की चर्चा है। उक्त राशि की प्रथम किश्त का भुगतान लिया जा चुका है। उक्त योजना के आबंटन में ही खूब अनियमितता है। पूरे जिले में इस योजना की राशि में शासकीय दर से अधिक दर पर सामग्री की खरीदी की गई है। जिसका पर्दाफाश परमानंद जांगड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया था।

पूर्व में प्रोफाइल स्टील सीट का अधिक दर पर क्रय भुगतान का मामला प्रकाश में आया था, जिस पर शासन ने उक्त कार्यो में एक्स्टेंशन तथा संशोधित दर का आदेश तत्परता से दिया है। पर अभी तक प्रभावी ढंग से शासकीय राशि की दुरूपयोग पर आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई है। सूत्रों से पता चला है कि जो अपूर्ण एवं अप्रारभ कार्य है, जिसे दबावपूर्वक ग्राम पंचायतों से ठेके पर लिया गया है जिनके कारण कार्य अपूर्ण है। जिला स्तर पर इसकी समय पर निगरानी तथा समीक्षा नहीं होने व ठोस कार्यवाही नहीं होने से इस प्रकार की समस्या आम हो चली है।

जनपद सदस्य ने ट्राइसिकिल उपलब्ध कराई

आरंग | क्षेत्र क्रमांक 12 जनपद पंचायत आरंग की जनपद सदस्य राहीमन्नू साहू ने ग्राम पंचायत कठिया की राजबाई पति शिवदास बंजारे को ट्राइसिकिल उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर पंचायत इंस्पेक्टर गौरी बंछोर, नकुल साहू, तरुण विश्वकर्मा, मन्नूलाल साहू आदि उपस्थित रहे।

अपूर्ण कार्यो की समीक्षा की जाएगी। पूर्व में भी हमने बहुत सारे वसूली की कार्यवाही किए हैं। कार्य शुरू नहीं करने पर वसूली की कार्यवाही की जाएगी। नेहरुल महेश्वरी, सीईओ जनपद पंचायत आरंग

अपूर्ण कार्यो की समीक्षा जिला स्तर में होना चाहिए। वसूली की कार्यवाही के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही में एजेंसी तथा तकनीकी अमला पर भी ठोस स्तर पर कार्यवाही होने से इस प्रकार की समस्या पर निश्चित रूप से लगाम लगेगी। परमानंद जांगड़े, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रायपुर

समीक्षा के अभाव में शासन की लचर व्यवस्था से शासकीय राशि की क्षति, कार्यवाही शून्य

तालाबों में जाता है जहरीला पानी

आरंग |
ग्राम पंचायत सकरी (जावा) में महानदी मुख्य नहर से निकले 24 नम्बर नाली से निस्तारी हेतु पानी तालाबों में जाता है। ग्राम के बीचोंबीच नाली है जो घुरूवा है। पूरे घुरूवा में पानी भरने के बाद पानी तालाब में जाता है जिससे मलमूत्र, कूड़ा करकट और सड़न से पानी जहरीला होकर तालाबों में निस्तारी के लिए जाता है। जनपद सदस्य राहीमन्नू साहू ने बताया कि इस संबंध में शासन को लगभग 9 वर्षो से लगातार पत्र के माध्यम से ग्राम सुराज, लोकसुराज, जनसमस्या निवारण शिविर में अवगत कराने पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण गंदगी में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।

खबरें और भी हैं...