नकुल देव ढीढी के जन्मोत्सव पर जोगी ने किया प्रतिमा का अनावरण
आरंग| ग्राम बैहार में नकुल देव ढीढी सामाजिक संगठन द्वारा शनिवार को ढीढी जी की 104वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सतनाम भवन के पास उनकी प्रतिमा का अनावरण राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र ढीढी सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशेष अतिथि रीति देशलहरे प्रदेश अध्यक्ष जनता कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
मूर्ति स्थल का भूमिपूजन श्रीमती निर्मला साहू सरपंच बैहार एवं उपसरपंच श्रीमती बिन्दु कोशले ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत शाल व श्रीफल भेंटकर किया गया। मुख्य अतिथि अजीत जोगी ने अपने उद्बोधन में नकुल देव ढीढी के जीवन संघर्ष के बारे में जानकारी देते हुए उनके सपनों के छत्तीसगढ़ में सर्व समाज का सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विकास होने की बात कही। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता अमृतलाल जोशी एवं आभार प्रदर्शन सरपंच निर्मला साहू ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुमलता साहू, पूर्व जनपद सदस्य वतन चंद्राकर, खेमराज कोसले, राधाकृष्ण टण्डन, अलखराम चतुर्वेदानी, भागवत जांगड़े, के.पी.खांडे, सुन्दरलाल लहरे, कार्तिक लाखे, सुंदर जोगी, उदित भारद्वाज, आई.एल.दुपारे, घनश्याम घिदौड़े, कामता प्रसाद रात्रे, लक्ष्मीकांत गायकवाड़, मीना बंजारे, गणेशराम मिरी, जनकराम आवडे़, भूषण लाल मजगहे, शिवनारायण गुप्ता, दाऊलाल साहू, दयालदास घृतलहरे, भीमसेन मनहरे, लता टंडन आदि ने शामिल होकर शोषण विहीन समतावादी समाज के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।