खेत में अज्ञात युवक की लाश मिली
आरंग|आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमेठी व बेनीडीह रोड के खेत में गुरुवार को एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। युवक की उम्र 30-35 वर्ष बताई जा रही है। मृतक ने सफेद नीली चेक वाली शर्ट व हल्का स्लेटी रंग का पैंट पहना हुआ है। मृतक का रंग गेहुंआ ऊंचाई करीब 5.6 इंच, बाल घने काले हैं। सूचना पर आरंग थाना ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।