आरंग| शास्त्री चौक वार्ड अकोली रोड में भगवान श्री शनिदेव जी की जयंती हर्ष एवं उल्लासमय वातावरण में मनाई गई। शनिदेव जन्मोत्सव आयोजन समिति प्रमुख डाली विश्वकर्मा ने बताया कि मंत्रोच्चार के साथ विधिवत तेल अभिषेक, श्रृंगार, पूजा के साथ कार्यकर्ताओं के सहयोग से भंडारा का आयोजन किया गया।