आरंग|ग्राम बनरसी में गुरुवार को चैन बाई पति स्व. परसरी राम साहू की आग से जलकर मृत्यु हो गई। मृतिका रात करीबन 10 बजे शौच जाने के लिए रसोई से चिमनी जलाकर ब्यारा ले जा रही थी। अचानक चिमनी की आग मृतिका के साड़ी में लगने से चेहरा, बाल व शरीर के अन्य अंग जल गए।