पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रीष्मकालीन निःशुल्क सिलाई एवं स्वावलंबन प्रशिक्षण 15 जून तक

ग्रीष्मकालीन निःशुल्क सिलाई एवं स्वावलंबन प्रशिक्षण 15 जून तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरंग। गायत्री शक्तिपीठ आरंग में ग्रीष्मकालीन सिलाई एवं स्वावलंबन प्रशिक्षण 15 जून तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें वर्तमान में आरंग, रसनी, निसदा, पारागांव, पंधी एवं आसपास ग्रामीण अंचल के 75 महिला प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई के साथ स्वावलंबन में ढपली बजाना, पैरदान बनाना, कुशन, कुरूशिया, सलाई आदि विविध उपयोगी चीजें बनाना निःशुल्क सिखाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में पुष्पांजली महंती एवं कुन्ती साहू सेवाभाव से प्रशिक्षण दे रही हैं। जुलाई से बाल संस्कार कार्यक्रम चलाने की योजना है। परिव्राजक उमाशंकर ने बताया कि नियमित यज्ञ संस्कार भी होते रहते हैं। इनमें जन्मदिवस, विवाह, नामकरण, दिक्षा आदि संस्कार शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...