पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तुलसी में जय बजरंग क्रिकेट टीम बनी विजेता

तुलसी में जय बजरंग क्रिकेट टीम बनी विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम तुलसी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जय बजरंग क्रिकेट टीम तुलसी विजेता रही। वहीं उपविजेता जय मां चंडी क्रिकेट टीम बिरकोनी रही। तृतीय स्थान क्रिकेट क्लब भटिया, चतुर्थ स्थान चैलेंजर क्रिकेट क्लब फरहदा रहे। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 10,001 रुपए एवं शील्ड, उपविजेता टीम को 5001 रुपए एवं शील्ड, तृतीय पुरस्कार 3001 रुपए एवं शील्ड, चतुर्थ पुरस्कार 2001 रुपए एवं शील्ड दिया गया। मैन ऑफ द मैच तोकेश वैष्णव व मैन आफ द सीरिज प्रहलाद साहू को पुरस्कार स्वरूप 501 रुपए दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता फत्तेलाल साहू, श्याम नारंग, मोहन लाल साहू, गोवर्धन साहू, पवन साहू, लक्ष्मीचंद, संतोष साहू, राजू साहू, नोहर यादव, अध्यक्ष कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष रोशन कमल, सचिव जसवंत नारंग, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सेन, टिकलेश तथा क्रिकेट प्रेमीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...