पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साहू समाज ने कर्मा माता की जयंती धूमधाम से मनाई

साहू समाज ने कर्मा माता की जयंती धूमधाम से मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम जरौद (कलई) में ग्रामीण साहू समाज द्वारा संत माता शिरोमणि मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया था। दोपहर 3 बजे कलश शोभायात्रा व शाम 6 बजे अतिथियों का उद्बोधन एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ.पंचराम साहू प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में संत माता कर्मा के जीवन गाथा व समाज के कल्याण के बारे में बताया। गणेश राम साहू सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य ने मां की जीवनी पर प्रकाश डाला और आरंग थाना प्रभारी बोधन साहू को समाज का गौरव बताया। इन्हें हाल ही में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। थाना प्रभारी बोधन साहू ने अपने उद्बोधन में बाबा सत्यनारायण साहू के तपस्या के बारे में बताया। रीवां परिक्षेत्र के अध्यक्ष ईश्वरी साहू द्वारा समाज और जैविक खाद के संबंध में प्रकाश डाला। मंच संचालन अशोक साहू सचिव रीवां परिक्षेत्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर आनन्द राम साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ, देवनाथ साहू, डाॅ. दुजेराम साहू, चंद्रशेखर साहू पार्षद, टीकाराम साहू, सुकल साहू, हितेन्द्र साहू, मनी साहू, नंदू साहू, गणेश साहू, रत्थू साहू, दौलतराम साहू अध्यक्ष, अश्वनी साहू सरपंच, केजुराम साहू, ग्रामीण संरक्षक, बुलाकराम साहू अध्यक्ष, डिलेश्वर साहू उपाध्यक्ष, प्रेमलाल साहू कोषाध्यक्ष, उत्तम साहू सचिव एवं सभी पार प्रमुख का गुलाल एवं पुष्प हार से स्वागत सम्मान किया गया।

कलश शोभायात्रा में शामिल हुईं महिलाएं, भक्तों ने जीवनगाथा पर प्रकाश डाला

खबरें और भी हैं...