मतदाता सूचियों का निरीक्षण किया
आसींद| मतदाता सूचियों के ऑडिट कार्यक्रम को लेकर उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त केके शर्मा एवं अतिरिक्त कमिश्नर आबकारी आयुक्त एनएल राठी पहुंचे। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त शर्मा ने मतदाता सूचियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले किसी भी युवा का नाम सूची में जुड़ने से नहीं छूटे। मृतक, पलायन करने वालों के नाम हटाएं। दिव्यांगों को प्राथमिकता देकर उनके नाम जोड़ें। परासोली, शंभूगढ़ व अंटाली बूथ का अवलोकन किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार धाकड़, तहसीलदार हरिराम यादव, कार्यक्रम प्रभारी भगवान सिंह, लादू लाल शर्मा, शांति लाल सेन, ओम प्रकाश गुर्जर आदि मौजूद थे।