पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुनि हरनावा का आसींद में मंगल प्रवेश आज

मुनि हरनावा का आसींद में मंगल प्रवेश आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुनि सुरेश कुमार हरनावा, मुनि संबोध कुमार गंगापुर में चातुर्मास करने जाते हुए शनिवार को कस्बे में मंगल प्रवेश करेंगे। मुनि छह दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

समाजसेवी महावीर जैन‌ ने बताया कि नई परासोली से सुबह 6 बजे मुनि विहार कर प्रतापपुरा गणपति फीलिंग स्टेशन, ब्यावर चुंगी नाका स्थित हगामी लाल मेवाड़ा के निवास पर दोपहर 2.30 बजे तक विराजेंगे। शाम 5 बजे तक तेजवीर सिंह चुंडावत निवास में प्रवास के बाद बड़ा बाग स्थित अशोक चौरड़िया के निवास में रात्रि विश्राम करेंगे। यहां शाम 7 से रात 8 बजे तक सामयिक साधक साधना होगी। मुनि धर्मसभा को संबोधित करेंगे। 15 अप्रैल को मुनि सुबह 8:15 बजे बड़ा बाग से विहार कर तेरापंथ भवन पहुंचेंगे। यहां कन्हैयालाल दुग्गड़ के छठे वर्षी तप समापन के उपलक्ष में 108 जोड़ों का भक्तांबर महानुष्ठान होगा। 18 अप्रैल को वर्षीतप मनाया जाएगा।

जलयात्रा निकाली, कलश स्थापना आज
तिलस्वां | चांदजी की खेड़ी पंचायत के चिताबड़ा गांव में चौथ माता मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना, उद्यापन व पूर्णाहुति को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। समाजसेवी राजू कंजर, राजेंद्र कंजर, दिनेश कंजर, किशन कंजर, प्रकाश कंजर ने बताया कि शुक्रवार को तिलस्वां कुंड से जलयात्रा निकाली गई। जिसमें 51 महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। रात्रि में भजन संध्या गोकुल शर्मा एंड पार्टी द्वारा आयोजित होगी। शनिवार दोपहर 12:15 बजे स्वर्ण कलश स्थापना की जाएगी। हवन कुंड में आहुतियां दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...