मोहरा में भैरू नाथ मंदिर पर कलश स्थापना कल, शोभायात्रा निकाली
आसींद | जालरिया पंचायत के मोहरा का खेड़ा गांव में भैरुनाथ मंदिर पर 18 मई को कलश स्थापना की जाएगी। बुधवार को 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके साथ मंदिर पर कलश स्थापना महोत्सव शुरू हुआ। मंदिर पर कलश स्थापना की बोली लगाई जाएगी।
मोहरा का खेड़ा गांव में भैरूनाथ मंदिर पर कलश स्थापना कार्यक्रम को लेकर माताजी मंदिर से भैरूनाथ मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान भैरुनाथ की शोभायात्रा भी निकाली गई। मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के रमेश चंद टेलर के सानिध्य में गुरुवार को हवन यज्ञ कार्यक्रम का होगा। शुक्रवार दोपहर यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही मंदिर पर कलश स्थापित होगा। गुरुवार रात मंदिर में भजन संध्या होगी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री हरजी राम गुर्जर, छोगालाल गुर्जर, भागूराम गुर्जर, माधवराम गुर्जर, रायमल गुर्जर, नाथूराम गुर्जर, उदयलाल गुर्जर, हेमराज गुर्जर, लेहरु लाल गुर्जर, तेजमल गुर्जर, पथिक चेतना युवा मंच के अध्यक्ष नारायण हदवा मौजूद थे।