आसींद | रघुनाथपुरा की महिला ने ओमप्रकाश सुथार निवासी बराणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बराना के ओमप्रकाश ने विवाह पत्रिका में उसके साथ नाम छपवा दिया। जिसमें 9 मई की उसके साथ शादी होना बताया गया। 17 मई को प्रीतिभोज का आयोजन होने की बात लिखी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर इज्जत से खिलवाड़ करने वाले आरोपी ओमप्रकाश सुथार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।