कस्बे की विमल वाटिका में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सूत्रधार कवि रणजीत राणा थे। कवयित्री अंकिता चिंगारी ने मां सरस्वती की वंदना से कविता पाठ शुरू किया। उन्होंने देशभक्ति पर चाहती हूं कोई नेक काम हो जाए मेरी हर सांस देश के नाम हो जाए कविता सुनाई। कवयित्री अंकिता ने मजहब कोई भी हो सबको बराबर मान देता है कविता सुनाई।
कवि रशीद निर्मोही ने शृंगार रस की कविता पढ़ी। साथ चला जो वक्त के वो ही मुस्कुराएगा। खुश किस्मत होगा जो गीत वक्त के गाएगा कविता को श्रोताओं ने सराहा। कार्यक्रम में भीलवाड़ा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, गुलाबपुरा नगर पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह चुंडावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरजी राम गुर्जर, पूर्व पालिका चेयरमैन भंवर लाल चौरड़िया, शक्तिसिंह कालियास, पूर्व सरपंच जगरूप गुर्जर, गोपाल सिंह चुंडावत, प्रताप सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष मनसुख सिंह गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य नारायण लाल गुर्जर, कुसुम लता भाला, मनोज नाहटा, हंस बहादुर सिंह आदि मौजूद थे। अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष समाजसेवी जब्बर सिंह सांखला के जन्मदिन पर रैली भी निकाली गई।