डंपर की टक्कर से खनन ठेकेदार की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका
आसींद | थाना क्षेत्र में हाथीसर के पास रविवार को डंपर की चपेट से खनन से जुड़े एक ठेकेदार की मौत हो गई। मतृक सुल्तानसिंह (50) पुत्र देवाराम गुर्जर जयपुर जिले के टोरड़ा (थाना परागपुरा) का रहने वाला था। परिजनों हत्या की आशंका जताई है। वास्तविकता जांच से सामने आएगी। थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि शव उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय चिकित्सालय में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। पोस्टमार्टम सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में किया जाएगा। सुल्तानसिंह गांगड़ घाटी में ग्लेज की खान पर ठेकेदारी करता था। रविवार दोपहर करीब 1 बजे खदान पर डंपर में माल भर रहे थे कि टक्कर लगने घटनास्थल पर ही सुल्तानसिंह की मौत हो गई। परिजनों की ओर से अभी कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। हालांकि भाई शीशराम गुर्जर ने बताया कि सुल्तान 8-9 महीने से भीलवाड़ा के प्रखर गर्ग की खदान ठेकेदारी करता था। इनके बीच 5-7 दिन से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी रंजिश में हत्या की जा सकती है। शीशराम ने खदान मालिक एवं ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की है।
सुल्तान सिंह
वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी हैं