कार में 117 किलो डोडा-चूरा मिला, दो गिरफ्तार
आसींद| पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 117 किलो डोडा-चूरा पकड़ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस ब्यावर-भीलवाड़ा मार्ग पर गश्त कर रही थी। भीलवाड़ा की ओर से कार आती कार की तलाशी ली तो डोडा चूरा भरा मिला। वजन करवाने पर 117 किलो निकला। पुलिस ने ओसियां निवासी जियाराम बिश्नोई व चंदणाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया।