पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दौलतगढ़, मोड़ का निंबाहेड़ा व शंभूगढ़ में मनाई अंबेडकर जयंती, पथ संचलन भी हुआ

दौलतगढ़, मोड़ का निंबाहेड़ा व शंभूगढ़ में मनाई अंबेडकर जयंती, पथ संचलन भी हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसींद | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शंभूगढ़ उपखंड के स्वयंसेवकों ने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन किया। पथ संचलन जयनगर सगसजी मंदिर से शुरू होकर हरिजन मोहल्ला होते हुए अंबेडकर सर्किल पर तक निकाला गया। इस अवसर पर सह जिला कार्यवाह कमल किशोर, खंड कार्यवाह शंकरलाल मेवाड़ा, दीपक जीनगर, कन्हैयालाल शर्मा, मदनमोहन शर्मा, प्रकाश खटीक, भंवरलाल जोशी आदि मौजूद थे।

मोड़ का निम्बाहेड़ा में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। इसमें ब्राह्मणों की सरेरी, दौलतगढ, कालियास उपखंडों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। आदर्श ग्राम पंचायत दौलतगढ़ में अंबेडकर युवा मंच के सानिध्य में जयंती मनाई गई। इस मौके पर रैली के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष प्यारेलाल खोईवाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, नवनियुक्त राजकीय कार्मिकों, खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि रामप्रसाद सिंगोलिया, धनराज सालवी तथा मुख्य वक्ता प्रदेशाध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के मोतीलाल सिंघानिया थे।

खबरें और भी हैं...