पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटेलनगर से दो अर्थियां साथ उठी, एक शव जैतगढ़ ले गए

पटेलनगर से दो अर्थियां साथ उठी, एक शव जैतगढ़ ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

पटेलनगर सेक्टर नौ में सोमवार रात पानी के टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस के रिसाव से मरे तीनों युवकों का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। प्रतापनगर पुलिस ने सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप। दो का अंतिम संस्कार पटेलनगर स्थित मोक्षधाम में जबकि एक युवक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव जैतगढ़ में किया गया।

पटेलनगर सेक्टर नौ में रहने वाला मुकेश माहेश्वरी सोमवार रात घर में बने छह माह से बंद पानी के टैंक की सफाई करने उतरा। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसकी प|ी ने पड़ोसियों को बुलाया।

इस पर पास ही रहने वाला विनोद पाराशर व श्यामलाल टेलर पहुंचे तथा खुद भी टैंक में उतरे गए। काफी देर तक वे भी बाहर नहीं आए। दरअसल, छह माह से बंद टैंक में जहरीली मिथेन गैस बन जाने से इनका दम घुट गया। हाहाकार मचने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए व टैंक का ढक्कन तोड़कर तीनों के शव निकाले। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद मुकेश माहेश्वरी व विनोद पाराशर के शव घर ले जाए गए तो परिजनों के क्रंदन से लोगों व रिश्तेदारों की भी आंखें भर आईं। श्यामलाल टेलर का शव परिजन आसींद क्षेत्र के जैतगढ़ ले गए।

मुकेश माहेश्वरी प|ी व दोनों बच्चे।

पटेलनगर में वह मकान जिसमें बने पानी के टैंक में मिथेन गैस रिसाव से तीन युवकों की मौत हो गई।

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

पटेलनगर सेक्टर नौ में सोमवार रात पानी के टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस के रिसाव से मरे तीनों युवकों का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। प्रतापनगर पुलिस ने सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप। दो का अंतिम संस्कार पटेलनगर स्थित मोक्षधाम में जबकि एक युवक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव जैतगढ़ में किया गया।

पटेलनगर सेक्टर नौ में रहने वाला मुकेश माहेश्वरी सोमवार रात घर में बने छह माह से बंद पानी के टैंक की सफाई करने उतरा। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसकी प|ी ने पड़ोसियों को बुलाया।

इस पर पास ही रहने वाला विनोद पाराशर व श्यामलाल टेलर पहुंचे तथा खुद भी टैंक में उतरे गए। काफी देर तक वे भी बाहर नहीं आए। दरअसल, छह माह से बंद टैंक में जहरीली मिथेन गैस बन जाने से इनका दम घुट गया। हाहाकार मचने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए व टैंक का ढक्कन तोड़कर तीनों के शव निकाले। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद मुकेश माहेश्वरी व विनोद पाराशर के शव घर ले जाए गए तो परिजनों के क्रंदन से लोगों व रिश्तेदारों की भी आंखें भर आईं। श्यामलाल टेलर का शव परिजन आसींद क्षेत्र के जैतगढ़ ले गए।

हादसे के बाद भास्कर जानी क्षेत्र की स्थिति... कई घरों के बाहर पानी के टैंक पर ताले मिले

पटेल नगर क्षेत्र में सोमवार को हुए हादसे के बाद वहां के लोग डर व सहमे हुए है, तथा घरों के बाहर बने टैंकों के ताले लगा दिए हैं। क्षेत्र में भय का माहौल है।

हादसे के दूसरे दिन दैनिक भास्कर टीम ने क्षेत्र में हालात देखे। पता चला कि लोगों ने घरों के बाहर बने टैंक पर ताले लगा दिए हैं ताकि और किसी के साथ ऐसा हादसा नहीं हो जाएं। क्षेत्र में निकल रही नालियों का पानी घरों के बाहर बने टैंकों में जा रहा है तथा वहां पर नालियां भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रही हंै। नालियां क्षतिग्रस्त होने से पानी सड़क पर तो आ रहा है। कई स्थानों पर नाली का गंदा पानी हैंडपंप में भी जा रहा है तथा वहां के लोग इस पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में नालियां तो टूटी हुई हैं साथ ही इनकी सफाई भी समय पर नहीं होती। इससे गंदा पानी घरों के बाहर बने टैंकों में भी जाता है। उसी पानी को उपयोग में लेना पड़ता है। लोगों ने आरोप लगाया कि वहां पर नगर परिषद की ओर से कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। नालियों को लेकर बजट पास होने के बाद बावजूद क्षेत्रीय पार्षद कार्य करवाने को तैयार नहीं है। स्थानीय लाेगों ने आरोप लगाया कि पार्षद वंदना कंवर के किसी रिश्तेदार के कहने पर नालियों का काम बंद हो गया। पटेल नगर के वार्ड 16 व 9 के लोग गंदे पानी, नाली की समस्याओं को लेकर हर वक्त परेशान हैं।

क्षेत्र में खुली नालियां की समस्या के कारण से कई लोग बीमार हो चुके हैं। बच्चे ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। नीलम सिंह

यहां पर कई परेशानी है नालियां ठीक नहीं है सारा गंदा पानी घरों में जाता है। इसके लिए नगर परिषद कोई ध्यान नहीं दे रही है। लीला देवी

नालियों का पानी हैंडपंपों में जा रहा है। साथ ही नालियों का पानी टैंकों में भी जा रहा है। गीता देवी

वार्ड में नालियों तो पूरी तरह से टूटी हुई है, लेकिन नगर परिषद इसी और ध्यान नहीं दे रही है। समय पर सफाई नहीं होने के कारण से मच्छरों के कारण से बीमारियां फैल रही है। इन समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी दिया पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। धर्मेंद्र शर्मा

विनोद पाराशर

श्यामलाल टेलर

खबरें और भी हैं...