जालरिया पंचायत के मोहरा का खेड़ा गांव में तीन दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ एवं भगवान गणेश व भैरवनाथ की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, कलश, ध्वज स्थापना शुक्रवार को की गई। तीसरे दिन भक्तों ने महायज्ञ में आहुतियां दी। दोपहर में गायत्री परिवार के प्रचारक रमेश चंद्र टेलर ने मूर्तियों को दश स्नान कराया। दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। दोपहर 12.15 बजे प्राण-प्रतिष्ठा की। भैरुनाथ मंदिर के शिखर पर कलश चढ़ाया गया।
वीर घंट चढ़ाकर प्रथम महा आरती की गई। माधव राम देशप्रेमी ने बताया कि मुख्य शिखर कलश स्थापना के लिए 1.15 लाख रुपए की बोली सुवा गुर्जर ऊरी व भालू राम गुर्जर नुवालिया ने लगाई। ध्वज स्थापना की बोली 15 हजार रुपए मेवा फागणा मोहरा, वीर घंट की बोली 11 हजार रुपए भागू देवा गुर्जर ऊरी, प्रथम आरती की बोली 16 हजार रुपए शारीरिक शिक्षक भेमा राम कुमावत साबदड़ा, तीन छोटे कलशों की बोली 15 हजार रुपए उदा घीसा मोहरा, माला चढ़ाने की बोली 6 हजार रुपए श्रवण लौहार और देवी सिंह चुंडावत मोहरा, अंतिम तिलक लगाने की बोली 9 हजार रुपए भैरू हजारी गुर्जर मोहरा के नाम रही।
कार्यक्रम में लादू राम, लेहरु लाल, नारायण हदवा, रणजीत सिंह, सुखदेव, कमलेश हदवा, भीमराज गुर्जर, कानाराम सेन, तेजमल गुर्जर, लक्ष्मण राम गुर्जर, लक्ष्मण सिंह राठौड़, दूदा राम गुर्जर आदि मौजूद थे।

आसींद के मोहरा गांव में भगवान भैरू नाथ की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना के आयोजन में अभिषेक करते हुए श्रद्धालु।
मंदिर निर्माण समिति ने किया अतिथियों का स्वागत
मंदिर निर्माण समिति ने नेगड़िया आश्रम महाराज,जसवंत सिंह बावलास, ईश्वर सिंह दौलतगढ़, पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, प्रधान लक्ष्मी देवी साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह चुंडावत, समाजसेवी कन्हैया लाल साहू, सरपंच कांता शर्मा, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरजी राम गुर्जर, भगवती प्रसाद शर्मा, पूर्व सरपंच कंकू देवी गुर्जर, समाजसेवी ईश्वर लाल साहू, सचिव भागूराम गुर्जर, पुजारी रामलाल, नाथू बा, धर्मी चंद आदि अतिथियों का स्वागत किया।
मोहरा का खेड़ा गांव में तीन दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ, कलश स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन, यजमानों ने महायज्ञ में दी आहुतियां