पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परासोली में पंच कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति पर 111 गांवों की प्रभात फेरियों का समागम

परासोली में पंच कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति पर 111 गांवों की प्रभात फेरियों का समागम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परासोली गांव में रविवार को सांवलियाजी धाम पर पांच दिवसीय पंच कुंडीय विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस मौके पर 111 गांवों की प्रभातफेरियों का समागम हुआ। संत बाबा मोहनदास महाराज दादू द्वारा सरदार नगर के सानिध्य में आयोजन हुआ। यज्ञाचार्य पंडित पवन शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में 111 गांवों की प्रभातफेरियां पहुंची। यज्ञ स्थल से बैंडबाजों के साथ माताजी का खेडा, हनुमान मंदिर, सदर बाजार, जाटों का मंदिर, कुमावत समाज का बड़ा मंदिर होकर प्रभात फेरियां निकली।

यज्ञ स्थल पहुंची प्रभातफेरियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। धर्मसभा में संतों ने कहा कि पुण्य की जड़ पाताल में है। अच्छे कर्म करने वाला व्यक्ति ही सद गति को प्राप्त होता है। गो सेवा करने पर बल दिया। पूर्णाहुति के प्रसाद महा आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संत राम कृष्णदास त्यागी पाटन, श्याम दास बांगा का खेड़ा सहित कई संतों का स्वागत किया गया।

यज्ञ स्थल पहुंची प्रभात फेरियों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, संतों ने कहा पुण्य की जड़ पाताल तक होती है, घर-घर में गोपालन करने की बात कही

आसींद. परसोली में चल रहे महायज्ञ में आहुतियां देने से पहले परिक्रमा करते श्रद्धालु।

आसींद. परसोली में चल रहे महायज्ञ में आहुतियां देने से पहले परिक्रमा करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...