पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बायोमेट्रिक उपस्थिति पर विरोध जताया

बायोमेट्रिक उपस्थिति पर विरोध जताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसींद | राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला संयोजक मशकूर अहमद शेख ने शिक्षा विभाग की हर क्लास में शिक्षकों का अंगूठा लगाने की नीति का विरोध करते हुए कहा कि शिक्षक कोई बंधुआ मजदूर नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह सरकार की इस नीति का समय आने पर अवश्य जवाब देंगे। यह निर्णय सरकार के लिए आत्मघाती होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आगामी जुलाई माह से प्रत्येक कालांश में शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना नीतिगत नहीं है। शिक्षा विभाग का यह निर्णय शिक्षकों को दोषी ठहराना जैसा है। पहले सरकार इस व्यवस्था को विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों में नियमित रूप से लागू करें। आवासीय प्रशिक्षण और बायोमेट्रिक सिस्टम पर विरोध जताया है।

खबरें और भी हैं...