- Hindi News
- National
- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व विष्णु महायज्ञ 20 से, शोभायात्रा पर ड्रोन से बरसाएंगे फूल
प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव व विष्णु महायज्ञ 20 से, शोभायात्रा पर ड्रोन से बरसाएंगे फूल
कोठियां | कोठियां के बन्नी के देवनारायण मंदिर पर कलश स्थापना, फालोला माता की मूर्ति की प्रतिष्ठा व देवनारायण विष्णु महायज्ञ कार्यक्रम 20 अप्रैल शुरू होगा। समापन 28 अप्रैल को होगा।
तैयारियों को लेकर देवनारायण मंदिर में बैठकों का दौर चल रहा है। कार्यक्रम को लेकर कमेटियां बनाई गई। यज्ञ पंडाल बंजारा समाज द्वारा बनाया जा रहा है। दो स्वागत गेट भी बनाए जा रहे हैं। मंदिर पर रंग-रोगन किया गया। यज्ञकर्ता 1008 महंत चिड़ियादास महाराज सवाईभोज पुष्कर, यज्ञाचार्य याज्ञीक पंडित गोपाल शास्त्री होंगे। कार्यक्रम में सवाईभोज आसींद के महंत सुरेशदास महाराज भी मौजूद रहेंगे। 20 अप्रैल को सुबह जलयात्रा, मूर्ति की शोभायात्रा, मंडप प्रवेश, देवताओं का आह्वान स्थापना के साथ हवन प्रारंभ किया जाएगा। सुबह 7.15 बजे 551 महिलाएं कलश यात्रा निकालेगी। बड़ी के देवजी गुर्जरों की हताई के पास से कलश यात्रा शुरू होगी। ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी। 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक नित्य पूजा, अभिषेक, मूर्ति व कलश का अधिवास व हवन होगा। हवन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दिन में 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।