यज्ञ में 21 जोड़ों ने दी आहुतियां
आसींद | जूना भैरूखेड़ा में आयोजित विष्णु महायज्ञ में बुधवार को 21 जोड़ों ने आहुति दी। सवाईभोज मंदिर के महंत सुरेशदास व पुष्कर के महंत चिड़िया दास के सानिध्य में यजमानों ने पूजा की। यज्ञाचार्य पंडित गोपाल शास्त्री ने देवताओं का पूजन किया। समिति के सदस्य वकील तुलसीराम गुर्जर, भोपाजी तेजूराम, सरपंच गोरधन लाल, रामलाल, गोपीलाल, नंदलाल, मुख्य यजमान भैरूलाल मौजूद थे। रात्रि में भजन संध्या हुई।