लाछुड़ा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
आसींद | लाछुड़ा गांव में सोमवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू हुई। कथा वाचक पंडित ज्वाला शंकर व्यास ने कहा कि भागवत कथा का फल गो सेवा, तुलसी सेवा, भगवान के नित्य चिंतन से ही सहजता से प्राप्त किया जा सकता है। तपस्या, योग्य समाधि से जो फल प्राप्त होता है वह केवल भगवान के कीर्तन से प्राप्त होता है।
पंडित योगेश शास्त्री ने बताया कि प्रतिदिन रात 8 बजे भागवत कथा होगी। इस अवसर पर आयोजक नानूराम, सांवर सुथार, नारायण, देवी लाल, कन्हैया लाल, पारस जांगिड़ आदि मौजूद थे।