पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भैरूखेड़ा में कलशयात्रा के साथ 5 दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू

भैरूखेड़ा में कलशयात्रा के साथ 5 दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जूना भैरूखेड़ा गांव में पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ सोमवार से शुरू हुआ। सुबह सवाईभोज मंदिर के महंत सुरेशदास महाराज के सानिध्य में आचार्य पंडित गोपाल शास्त्री के आचार्यत्व में मंगलाचरण, दस विधि स्नान, कलश पूजन के साथ कलश यात्रा निकाली गई। नया भैरूखेड़ा हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसमें पुष्कर के महंत चिड़ियादास, विधायक रामलाल गुर्जर, गोठा पुजारी कूंपाराम, हरजीराम, पुजारी तेजूराम, तुलसीराम, गोपीलाल, रामलाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...