पत्नी को आत्मदाह के लिए विवश करने पर पति को जेल
अपनी दो मासूम बेटियों के साथ गर्भवती प|ी को आत्मदाह के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पति को शुक्रवार को आसपुर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए। एएसआई शंकरलाल ने बताया कि आरोपी गौरीलाल पुत्र कणजी कोटेड को अपनी प|ी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
गौरतलब है कि गत एक अप्रैल को शहर की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाली मृतका अनिता (27) प|ी गौरीलाल कोटेड ने अपनी बेटियों चांदनी (6) व शिल्पा (3) के साथ अपने ही घर में आत्मदाह कर लिया था। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।