आसपुर| भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर राज्य सरकार की ओर से
आसपुर| भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर राज्य सरकार की ओर से राजकीय अवकाश घोषित करने पर विप्र फाउण्डेशन और सर्व ब्राहाण समाज गोल की ओर से आतिशबाजी कर खुशी जताई गई। कस्बे के कोर्ट चौराहे के सर्कल पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बाटी गई। विप्र फाउण्डेशन के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकांत मेहता, उपाध्यक्ष बसंत मेहता, प्रकाश डबरावत, चंदूलाल गुनावत, भूपेन्द्र मेहता, राजेश मेहता, अशोक मेहता व गगन मेहता सहित सर्व ब्राहाण समाजजनों ने कोर्ट चौराहा पर खुशी का इजहार कर एक दूसरे को बधाई दी।