आसपुर: श्मशान मार्ग पर बिजली पोल डालकर बनाए स्पीड ब्रेकर
आसपुर। आसपुर के श्मशान मार्ग पर स्कूल संचालक की ओर से मुख्य सड़क पर बिजली पोल रखकर स्पीड ब्रेकर बना दिया गया है। आसपुर पुराने बस स्टैंड से श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर बालिका छात्रावास के पास एक स्कूल संचालक ने सड़क के बीच में बिजली के दो पोल रखवा दिए है। बालकों की सुरक्षा को लेकर मुख्य डामर सड़क पर दो बिजली के खंभों को तोड़कर सड़क पर डाल दिए गए है। इसकी जानकारी बिजली डिस्कॉम और पीडब्ल्यूडी दोनों को नहीं है। ऐसे में इस मार्ग से श्मशान घाट और ईश्वर महादेव मंदिर जाने वाले राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। सड़क पर खंभे के डालने से वाहनों के शोकर तक खराब हो रहे है। वही कई वाहनधारी चोटिल हो चुके है। ग्रामीणों ने पोल हटवाने की मांग रखी है। इस मामले में डिस्कॉम के एईएन बीके शर्मा का कहना है कि संपत्ति संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज कराया जाएगा।