आसपुर। अवधूत भैरवनाथ मढ़ी बड़लिया धाम में शुक्रवार से दो
आसपुर। अवधूत भैरवनाथ मढ़ी बड़लिया धाम में शुक्रवार से दो मई तक होने वाले श्री 1008 अतिरूद्र महायज्ञ एवं शतचंडी यज्ञ की तैयारियां जोरों पर है। इन दिनों श्रद्धालुओं की श्रद्धा आकर्षण का केंद्र बन गया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से एसडीएम ने बुधवार को तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोजित होने वाले 1008 अतिरूद्र महायज्ञ एवं शतचंडी यज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं मे अपार उत्साह है। यहां पर बनाई गई 11 मंजिला यज्ञशाला, शतचंडी यज्ञशालाएं , पारथेश्वर रूद्राभिषेक व पंच वक्त पूजा के लिए तैयार स्थलों के दर्शनों को श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धाम के महंत योगीराज इतवारनाथ महाराज की प्रेरणा तथा रूद्र वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशनाथ महाराज के निर्देशन मे पिछले एक वर्ष से रूद्र वाहिनी संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।