पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कतिसौर के कटकेश्वर मंदिर परिसर में शिव कथा महोत्सव का हुआ भूमि पूजन

कतिसौर के कटकेश्वर मंदिर परिसर में शिव कथा महोत्सव का हुआ भूमि पूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसपुर। कतिसौर के कटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 7 से 13 मई तक होने वाले शिव कथा महोत्सव को लेकर बुधवार को अक्षय तृतीया के मौके पर भूमि पूजन किया गया। कथावाचक गौ संत रघुवीरदास महाराज के सानिध्य में मुख्य यजमान दिलीप पंड्या परिवार द्वारा भूमि पूजन किया गया। पंडित कमलेश शुक्ला के मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन के बाद भूमि पूजन कर ध्वजारोहण भी हुआ। मंदिर कमेटी के गटूसिंह चौहान और कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अंबालाल उपाध्याय धाणी कटकेश्वर ने कथावाचक का स्वागत किया। कथावाचक ने आशीर्वचन में कहा कि ध्वज स्थापन के साथ हनुमानजी महाराज कथा स्थल पर विराजमान हो गए हैं, जो कथा की निर्विघ्नता के लिए हर पल श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उन्होंने सर्व समाज के पुण्य के लिए ब्राह्मण समाज द्वारा आगे आकर शिव कथा महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। सहस्त्र बड़ी औदीच्य ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष नारायणलाल जानी ने स्वागत उद्बोधन दिया ।

आसपुर. कटकेश्वर शिवालय में भूमि पूजन करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...