आसपुर: पारड़ा थूर में शिविर, 6 बापी पट्टों की समस्या का समाधान
आसपुर. राजस्व शिविर न्याय आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को पारड़ा थूर में शिविर के दौरान 6 बापी पट्टों के साथ ही कई तरह की समस्याओं का समाधान किया गया। अटल सेवा केंद्र पर हुए इस शिविर में ग्रामीणों की भागीदारी से 15 विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर 6 बापी पट्टे, मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र, 39 आवास योजना के आवेदन लिए गए। कार्यक्रम में एसडीएम विजयेश पंड्या, तहसीलदार रमणलाल पाटीदार, बीडीओ रणछोड़लाल डामोर, डॉ. पंकज पंड्या, किरणसिंह, भगवती शंकर पंड्या मौजूद थे।