पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रबंधन ने घाटोल से अहमदाबाद जाने वाली बस बंद की, मुसाफिरों की बढ़ी परेशानी

प्रबंधन ने घाटोल से अहमदाबाद जाने वाली बस बंद की, मुसाफिरों की बढ़ी परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणेशपुर। घाटोल से अहमदाबाद रोडवेज बस पिछले कुछ दिनों से बंद प्रबंधन ने बंद कर रखी है। ऐसे में इस मार्ग के ग्रामीणों को डूंगरपुर और अहमदाबाद आने जाने के लिए काफी दिक्कतें हो रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से बस सेवा फिर से शुरू कराने की मांग रखी है।यह बस घाटोल से आसपुर रात 9:00 बजे पहुंचती थी। आसपुर से सकानी रामगढ़, गणेशपुर, फलोज, हथाई, दोवड़ा होते हुए डूंगरपुर के रास्ते अहमदाबाद सुबह 3:30 बजे पहुंचती थी। अहमदाबाद से डूंगरपुर 2:00 बजे पहुंच जाती है। रात के समय फिर तय शिड्यूल से चलती थी। इस रूट पर एकमात्र बस घाटोल और अहमदाबाद को जोड़ती थी। डूंगरपुर डिपो से गणेशपुर के रास्ते आसपुर जानेवाली कई बसें पहले से ही बंद है। ऐसे में मुसाफिरों को निजी बसों में सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की आरोप यह भी है कि निजी संचालकों से मिलीभगत के कारण लगातार इस रूट पर चलने वाली रोडवेज बसें बंद की जा रही है।मनोज उपाध्याय ने बताया कि शाम के समय एकमात्र बस घाटोल अहमदाबाद के लिए पूर्व में चलती थी। इसके बंद करने से यहां के ग्रामीण एवं व्यापारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मैं अभी जयपुर हूं। मुझे ग्रामीणों के मार्फत इस समस्या के बारे में बताया था। मैं डूंगरपुर आकर रोडवेज प्रबंधन से बात कर इस बस को फिर से चलाने के लिए कोशिश करूंगा। गोपीचंद मीणा, विधायक आसपुर।

बस प्रतापगढ़ डिपो की तरफ से संचालित होती है। टायर की कमी के कारण बंद है। जल्द ही टायर मिलने के बाद शुरू कर दी जाएगी। तस्दुक हुसैन, मुख्य प्रबंधक, डूंगरपुर डिपो।

खबरें और भी हैं...