पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 युवकों का गिरोह, 26 वारदात, आसपुर पुलिस का खुलासा, एक ने दिल्ली में 11 लाख की लूट की थी

7 युवकों का गिरोह, 26 वारदात, आसपुर पुलिस का खुलासा, एक ने दिल्ली में 11 लाख की लूट की थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसपुर पुलिस को लंबे समय के बाद बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले 6 माह के दौरान क्षेत्र के कई घरों में चोरी की वारदात हुई थी और आसपुर पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई, लेकिन बुधवार को पुलिस के हाथ बड़ा चोर गिरोह लगा। इसका खुलासा किया गया। अंतरराज्यीय चोर गिरोह में 7 युवक हैं, जिन्होंने अब तक 26 वारदातों को अंजाम दिया है। यहां तक कि ये गिरोह गुजरात में चोरी कर राजस्थान आता है और यहां से चोरी कर गुजरात भाग जाता है। इसी गिरोह में शामिल एक युवक ने तो दिल्ली में 11 लाख रुपए की लूट की थी। फिलहाल इंदौर पुलिस की गिरफ्त में है। उसे स्थानीय पुलिस द्वारा प्रॉडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर लाया जाएगा। एसपी शंकरदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने 7 युवकों में से 4 को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसमें से नरेश पुत्र मोहनलाल दायमा निवासी करेलिया, विजय पुत्र खातरा निवासी तलैया, दिनेश पुत्र देवीलाल झांखरी, लक्ष्मण पुत्र प्रेमजी कटारा निवासी झांखरी, रमेश पुत्र ताजेंग पाटीदार निवासी गणेशपुर, दिलीप पुत्र प्रकाश डामोर निवासी अंतरोल पालिया, पारसोला प्रतापगढ़, जगदीश पुत्र जीवन प्रकाश मीणा कनबई उदयपुर मुख्य आरोपी है। गिरोह ने पिछले 6 माह में आसपुर, डूंगरपुर और गुजरात के विभिन्न जगहों पर चोरियां की है। इस गिरोह का मुख्य सरगना नरेश पुत्र मोहनलाल करेलिया है। दूसरी ओर इनमें से विजय पुत्र खातरा पहले से ही किसी मामले में जेसी किया गया है।

पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा, पूछताछ में हुआ खुलासा

कहीं से बाइक तो किसी सूने घर को बनाया था निशाना

थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि इन चोरों ने किसी की बाइक, पानी की मोटर, सूने घर को ही निशाना बनाया है। साथ ही कई जगह पर मंदिर की दानपेटी तक चुराई है। वारदात के समय भी कभी दो रहते थे तो कभी तीन मिलकर चोरी करते हैं। इसी तरीके से चोरियों को अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी पूछताछ जारी है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि कुछ ओर चोरियों का भी खुलासा हो सकता है।

पुलिस ने जिन चार चोरों को पकड़ा है, उसको लेकर काफी समय से तलाश थी। पिछले दिनों ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करेलिया निवासी नरेश जो कि चोरियों की वारदातों में लिप्त है। इस पर पूरी तरह से निगाह रखी गई। वहीं वाड़ा गोडिया में वह दो दिन पहले ही देखा गया था। इस पर पुलिस ने छापा मार कर उसे पकड़ लिया। बाद में उसी की निशानदेही पर 3 साथी और पकड़े गए। बाद में पूछताछ की तो एक के बाद एक वारदातों का खुलासा हो गया।

जिले मेंे 26 जगहों से बाइक चोरी, इन गांवों के मकानों को बनाया निशान

रामगढ़ में किराणा स्टोर की दुकान, खेमपुर में किराणा की दुकान, रामगढ़ में प्लेटिना बाइक, टोकर उदयपुर में डिस्कर बाइक, रामगढ़ में एचएफ डिलक्स बाइक, जेताणा उदयपुर में स्प्लेंडर बाइक, डूंगरपुर में एक्टिवा, जेताणा में सूने मकान में चोरी, बनकोड़ा में होटल में सामान चुराया, बिछीवाड़ा में पैशन बाइक, बड़ोदा में प्लेटिना बाइक, पूंजपुर में पैशन बाइक, वसुंदर में सूने मकान में चोरी, आसपुर कालानी में पैशन बाइक एवं टोकवासा में पैशन बाइक। इस तरह से 26 जगहों से बाइक चोरी एवं सूने मकान में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

खबरें और भी हैं...