आसपुर| कतिसौर गांव में गुरुवार सुबह तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। डूंगरपुर से गोताखोरों को बुलाया गया और लगातार 4 घंटे तक तलाशी लेने के बाद शव को तालाब से निकाला गया। दरअसल, कतिसौर गांव में लोकेश पुत्र धुलजी बलाई मॉडल तालाब दिवडिया में सुबह 8 बजे नहाने के लिए गया हुआ था। नहाने के दौरान उसका एक पैर फिसल गया और सीधे ही तालाब में जा गिरा। लोकेश को तैरना नहीं आता था, इस कारण वह गहरे पानी में चला गया। इस दौरान पास ही गटू पुत्र सोमा मीणा स्नान कर रहा था, जिसने लोकेश को डूबते हुए देखा और बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन अकेला होने के कारण वह बचा नहीं पाया। घटनाक्रम के बाद उसने परिजनों को इसकी दी। शुरुआत में ग्रामीणों ने ही नाव द्वारा लोकेश को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इस बीच थाने में सूचना दी गई और डूंगरपुर से गोताखोर को बुलाया गया। गोताखोर ललित श्रीमाल और कमलेश कटारा ने बताया कि तालाब के बीच में गहराई ज्यादा होने के कारण लोकेश फंस गया।
आसपुर. मृतक लोकेश कुमार
आसपुर. शव की तालाब में गोताखोर तलाशी करते हुए।