दिन में खनन माफिया की सक्रियता की खबर अधिकारियों को मिल गई। इस पर गुपचुप टीम शहर की सीमा पर बिना वाहन के ही तैनात हो गई। इंस्पेक्टर महेश मीना के नेतृत्व में टीम दो घंटे तक आसपुर मार्ग पर नजर रखे हुए थी। जैसे ही पहला डंपर पहुंचा, उसे सीज कर लिया। डंपर को सदर थाने में रखवाया गया। पहला डंपर पकड़े जाते ही अन्य सभी वाहन मुख्य मार्गों से हटा लिए गए। देर शाम तक एक भी डंपर डूंगरपुर में दाखिल नहीं हो सका।