डूंगरपुर। जिला क्रिकेट संघ में फर्जी दस्तावेजों से फर्जी तरीके से अध्यक्ष बनने का मामला सामने आया है। इस पर कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया गया है, जिसमें आसपुर क्षेत्र के सुशील जैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
राज्यसभा सांसद और महाराज कुंवर हर्षवर्धनसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आसपुर थाना क्षेत्र के गोल निवासी सुशील पुत्र केसरीमल जैन ने फरवरी 2017 में फर्जी तरीके से क्रिकेट क्लब बनाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बन गया। इसके बाद रजिस्टर भी कर दिया गया। आरोपी सुशील जैन जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनकर धोखाधड़ी कर रहा है और जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। इसमें राज्यसभा सांसद की ओर से एक रिपोर्ट भी दी गई है। इसकी जांच के बाद मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। कोतवाली थाना एसआई नाथूलाल ने बताया कि राज्यसभा सांसद की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है।