आसपुर. उदयपुर बनकोड़ा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में पलटी जीप।
आसपुर। उदयपुर से बनकोड़ा चलने वाली जीप पूंजपुर के पेट्रोल पंप के पास आगे का टायर फटने पलट गई। इससे गाड़ी में सवार पांच जने घायल हो गए। घायलों को बनकोड़ा अस्पताल में दाखिल कराया गया।
जानकारी के अनुसार उदयपुर से बनकोड़ा वाया पुनाली चलने वाली जीप शाम को करीब ७ बजे पुनाली जा रही थी। पुंजपुर के पेट्रोल पंप के आगे हनुमान जी की घाटी पर क्रूजर के आगे का टायर फटने से पलटी मार गई। इससे उसमें सवार लोकिया बनकोड़ा निवासी शारदा प|ी डायालाल, सविता प|ी ताजेंग, जमना प|ी नानजी, कोमल पुत्री धुलजी, केशर प|ी अमरजी घायल हो गए। आसपुर एसडीएम विजयेश पंडया मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को बनकोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।