आसपुर. पूंजेला तालाब पर हुई भाजपा की बैठक।
आसपुर| आसपुर विधानसभा क्षेत्र की 6 मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को पूंजपुर के पूंजेला तालाब की पाल पर हुई। जिसमे कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के चयन को लेकर मंथन हुआ।
जिलाध्यक्ष वेलजी भाई पाटीदार ने कहा कि हर बूथ तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह चौहान, भाजयुमो अध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, दौलतसिंह राठौड़, प्रधान चीमनलाल मौजूद थे। इन वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को इस बात का संकल्प दिलाया कि आगामी चुनाव में भाजपा को जीताने के लिए काम करेंगे। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष दर्जन सिंह पंवार ने किया। कार्यक्रम का संचालन जयेंद्र चौबीसा ने किया व आभार दुर्जनसिंह पंवार ने माना।