पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क किनारे डंपर ने दो शिक्षकों को चपेट में लिया, दोनों घायल

सड़क किनारे डंपर ने दो शिक्षकों को चपेट में लिया, दोनों घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर से डूंगरपुर की तरफ जा रहे एक डंपर ने आसपुर पुराने बस स्टैंड पर खड़े दो शिक्षकों को चपेट में ले लिया। एक शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। निजी स्कूल के शिक्षक मजावत का गड़ा निवासी कपिल पुत्र दिनेश पुजारी व वाड़ा घोड़िया निवासी मुकेश पुत्र नाथूलाल यादव निवासी वाड़ा घोड़िया स्कूल से अपने घर जाने के लिए आसपुर के पुराने बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। एक डंपर ने दोनों शिक्षकों को चपेट में ले लिया। इससे दोनों घायल हो गए। तत्काल दोनों को आसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मुकेश यादव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात मे उदयपुर रेफर किया गया, वहीं कपिल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी के बाद आसपुर पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर को जब्त कर थाने में रखवाया गया है। इधर, आए दिन सड़क पर वाहन खड़े करने और सब्जी विक्रेताओं के अतिक्रमण से इस तरह की घटनाएं पेश आ रही है।

सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक।

खबरें और भी हैं...