अक्षय तृतीया पर खुले रहेंगे कार्यालय
आसपुर| ग्राम विकास अधिकारियों की आपात बैठक आसपुर के सभागार भवन में एसडीएम विजयेश पंडया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अक्षय तृतीया एवं वैशाखी पूर्णिमा को अबूझ सावा होने से बाल विवाह होने की संभावना को देखते हुए सभी कार्मिक को आवश्यक रूप से मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे।पंचायत स्तर पर सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों का समन्वय से बाल विवाहों को रोकने के लिए विशेष प्रयास करें। तहसीलदार रमणलाल पाटीदार, भगवतीशंकर पंडया मौजूद थे।