आसपुर में आज होगी भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना
आसपुर| सर्व ब्राहाण समाज की ओर से बुधवार सुबह 10 बजे गोल गांव के कोर्ट चौराहे पर भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। विप्र फाउंडेशन के उपाध्यक्ष बसंत मेहता ने बताया कि परशुराम जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, विशिष्ट अतिथि के शर्मा, अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन राजस्थान, फिल्ड मार्शल के संस्थापक एबी. अभय और शंकरलाल त्रिवेदी पालोदा होंगे।