पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नुक्कड़ सभाएं कर अधिकार रैली में आने का आह्वान

नुक्कड़ सभाएं कर अधिकार रैली में आने का आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| सीमलवाड़ा

समानता मंच की ओर से रविवार को चौरासी क्षेत्र के बांसिया, बेडसा, चाड़ौली में नुक्कड़ सभाएं कर 3 जून को आसपुर गोल में होने वाली अधिकार रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आव्हान किया। इसके लिए गांवों में अधिक प्रचार प्रसार पर जोर दिया।

बैठकों में वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा वर्ग विशेष से भेदभाव कर रही है। वर्ष 2015 में मांगे मान ली उस के लिए कोई आदेश आज तक जारी नहीं किया है। इसके लिए सरकार के खिलाफ अपने अधिकारों की रक्षा रैली का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में रैली के लिए वाहन व्यस्था पर चर्चा की गई। साथ में प्रचार सामग्री बांटकर पोस्टर विमोचन किया गया। इस मौके पर हर्षद पंड्या, गिरिराज भट्ट, हार्दिक पंड्या, यादवेंद्र सिंह बेड़सा सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे।

सीमलवाड़ा. समानता मंच की रैली को लेकर पोस्टर विमोचन करते हुए।

खबरें और भी हैं...