आसपुर: नाबालिग का अपहरण, पिता ने दर्ज करवाया मुकदमा
आसपुर। एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण का केस आसपुर थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट देकर बताया है कि 6 मई को उसकी बेटी आसपुर गई थी। जहां से पुनाली निवासी जिगर पुत्र राजू तेली उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसकी आसपास कई जगह तलाश की लेकिन पता नहीं लगा। पुलिस के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।