आसपुर| आसपुर पुलिस को लंबे समय के बाद बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले छह माह के दौरान क्षेत्र में कई घरों, सरकारी दफ्तरों में हो रही चोरी को अंजाम देने के मामले मे गिरफ्तार आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया है। आसपुर थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि तीन दिन पहले क्षेत्र मे ६ माह से हो रही चोरियों को लेकर एक अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपियों ने पूंजपुर के करूणाशंकर पंडया उमावि में 6 माह पहले चोरी किए गैस टंकी, चूल्हा, स्पीकर चुराकर ले जाना बताया था।