योग गुरु के प्रवास की तैयारियों पर चर्चा
आसपुर। योग गुरु स्वामी रामदेव 24 अप्रैल शाम 4 बजे खडग़दा पहुंचेंगे। इसे लेकर रविवार को आसपुर, गोल, खेड़ा आसपुर की सामूहिक बैठक राधाकृष्ण मंदिर में होगी। बैठक में कमलेश शास्त्री खडगदा, पतंजलि युवा भारत के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र आस्था, सह राज्य प्रभारी मदनमोहन, राज्य संगठन मंत्री गिरीराज पालीवाल, प्रदेश संरक्षक मोहनसिंह शक्तावत, डूंगरपुर जिला प्रभारी बाबूलाल मौजूद थे।