डूंगरपुर में डेढ़ साल में 2 बार इंटरनेट बंद
डूंगरपुर में डेढ़ साल में 2 बार इंटरनेट बंद
इंटरनेट बंद
डूंगरपुर. सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के विवाद या आपसी तनाव जैसी स्थिति से निबटने के लिए प्रशासन ने अब इंटरनेट बंदी का तरीका निकाला है। 2017 में जिले में एक बार नेटबंदी हुई। वहीं 2018 में साढ़े 3 महीनों में एक बार 3 दिन के लिए नेटबंदी हुई है।
इंटरनेट बंद कब-कब
03 इंटरनेट बंद रहा 2018 में जिले में। आसपुर में 2 अप्रैल को रैली के दौरान हुए पथराव, आगजनी की घटना के बाद नेटबंदी की गई।
15 महीनों में 2 बार इंटरनेट बंद हो चुका है।
6485 करोड़ रु. का नुकसान होता है नेटबंदी से हर साल देशभर में।
1200 से ज्यादा ब्रॉडबैंड यूजर हैं, इन्हें नेटबंदी से बाहर रखा जाता है।
नए नियम क्या
राज्य के गृह सचिव के आदेश के बाद इंटरनेट पर पाबंदी लगाई जा सकती है। उनकी अनुपस्थिति में संयुक्त सचिव आदेश जारी कर सकते हैं, लेकिन 24 घंटे में गृह सचिव की सहमति लेनी होती है।
यह भी गलत : इंटरनेट बंद करने के लिए धारा 144 का बढ़ता उपयोग चिंता का कारण है। यह स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार के प्रत्यक्ष उल्लंघन के बराबर है।
04 लाख से ज्यादा मोबाइल यूजर हैं डूंगरपुर जिले में
डिजायन : सुनील सैन