भगवान परशुराम मूर्ति अनावरण 18 अप्रैल को
आसपुर| सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से 18 अप्रैल को गोल कस्बे में कोर्ट चौराहे पर भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। विप्र फॉउंडेशन के उपाध्यक्ष बसंत मेहता ने बताया कि परशुराम जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फॉउंडेशन के राष्टीय उपाध्यक्ष धर्म नारायण जोशी होंगे।