आसपुर। कस्बे में स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर का दूसरा पाटोत्सव
आसपुर। कस्बे में स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर का दूसरा पाटोत्सव मनाया। कस्बे में भगवान राधा-कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई।
धार्मिक भजनों की गूंज पर श्रद्धालु नाचते रहे। राधा कृष्ण मंदिर में रात के समय भजन-कीर्तन किए गए। संतो व भजन गायकों का स्वागत किया गया। सुबह मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना हुई। मंदिर परिसर से ढोल बाजों व धार्मिक भजनों की स्वर लहरियों के साथ शोभायात्रा निकली। कस्बे में तेलीवाड़ा, होली चौक, मुख्य बस स्टैंड, तहसील चौराहा, गणपति चौक, व खेड़ा होते हुए मंदिर पहुंची। भजनों पर थिरकते हुए अपार श्रद्धा छलका दी। मंदिर में महाआरती के बाद महाप्रसाद हुआ।
पूर्व विधायक राईया मीणा, कारुलाल कलाल, नाथूलाल कलाल, देवीलाल तेली, शंकर तेली, नरेंद्र कलाल, केसरीमल तेली, गणेशलाल तेली, शिवराम कलाल, नानूराम कलाल, मगनलाल सोनी, रमेश सोनी, कुरीयाजी डबगर, अमृतलाल कलाल, शांतिलाल कलाल, प्रभुलाल दर्जी, लक्ष्मीचंद वैष्णव मौजूद रहे।