101 बेटियों के स्कूल गणवेश का नाप लिया, जल्द बेटियां पहुंचेगी स्कूल
डूंगरपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में गरीब व बेसहाय परिवार की 101 बेटियों का चयन होने के बाद शनिवार को बेटियों को स्कूल भेजने के लिए तैयारी शुरू हुई। जिसके तहत स्कूल गणवेश, जूते, बेग, किताबे, पानी की बोतल और टिफिन नगरपरिषद की ओर दिए जाएगे। शनिवार को गोद ली गयी 68 बेटियों का गणवेश का नाप लिया गया वही शेष बेटियों को रविवार को परिषद् में बुलाया गया है। इस अवसर पर महिला ब्रांड एम्बेसडर नीलम श्रीमाल, प्रीति जैन, लक्ष्मी जैन, किरण यादव, पूजी माखीजा, आशा राठौड़ और ज्योति शर्मा मौजूद रहे।
पारडाथुर में वेदी प्रतिष्ठा 18 से
आसपुर। पारडाथुर गांव के धर्मदत्त जैन मंदिर में 18 अप्रैल से तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा शुरू होगा। तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा का मार्गदर्शन आचार्य यतिन्द्रसागर महाराज का रहेगा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित दिनेशकुमार जुसावत, अरिहंत आदर्श कला मंच जय जिनवाणी केंद्र अदवास मुंबई परेल विलेज वालों की ओर से करवाई जाएगी।
मुनि के आगमन को लेकर बैठक आज
डूंगरपुर। मुनि प्रमाण सागर महाराज के डूंगरपुर विहार को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज की बैठक रविवार को रात 8 बजे विद्यासागर संत भवन में आयोजित होगी। अध्यक्ष बसंत नागदा ने बताया कि शंका समाधान के लिए विश्व विख्यात मुनि के आगमन को लेकर आयोजित बैठक में सभी समाजो के सेठ, अध्यक्ष, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष, समाज के सदस्य भाग लेंगे।